Home Health Covid -19 | 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए,...

Covid -19 | 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा ठीक हुए, लगातार चौथे दिन नए केस 1.50 लाख से कम

देश में कोरोना का असर कम होने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 1 लाख 31 हजार 280 नए मरीज मिले है. लेकिन रहत की बात यह है कि 2 लाख 5 हजार 771 ठीक हो गए. उल्लेखनीय है कि 2,705 की मौत हो गई। नए मरीजों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन 1.50 लाख से कम रहा। इससे पहले 30 मई को 1.51 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते दिन 77,239 की कमी आई। इसमें चार दिन में ही करीब चार लाख की गिरावट दर्ज की गई है। 30 मई को कुल 20 लाख 22 हजार 45 एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 16 लाख 31 हजार 427 रह गए हैं।

कोरोना महामारी आंकड़ों में (देश में)
  1. बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.31 लाख
  2. बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.05 लाख
  3. बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,705
  4. अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.85 करोड़
  5. अब तक ठीक हुए: 2.65 करोड़
  6. अब तक कुल मौतें: 3.40 लाख
  7. अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 16.31 लाख
15 राज्यों में लॉकडाउन, पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

124 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन

जम्मू कश्मीर के बारामूला में 124 साल की महिला ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। मेडिकल ऑफिसर ताजमुल मलिक ने बताया कि गुरुवार को वागूरा इलाके में डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान बुजुर्ग महिला राहती बेगम को भी वैक्सीन लगाई गई।

Previous articleआत्मनिर्भर | खाली वक्त में ज्वेलरी डिजाइन शुरू किया, आज हर महीने लाख रुपए कमा रहीं विश्वा
Next articleNagpur । 180 निवासी डॉक्टर सामूहिक रजेवर, मेयो रुग्णालयात रुग्णसेवेवर परिणाम
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).