Home Health Corona | लगातार कम हो रही संक्रमितों की संख्या, जानिए विदर्भ का...

Corona | लगातार कम हो रही संक्रमितों की संख्या, जानिए विदर्भ का हाल

नागपुर ब्यूरो : नए मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। स्वस्थ होनेवालों की संख्या दो, तीन और चार गुना से अधिक दर्ज हो रही है। सोमवार को 14,145 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 470 नमूने पॉजिटिव पाए गए। वहीं स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 1,981 है। इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.91 फीसदी हो चुकी है। इलाज के दौरान 25 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से 50 ने गंवाई जान

मंगलवार को विदर्भ के 7 जिलों में कोरोना संक्रमण ने 50 लोगों की जान ले ली। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। अमरावती जिले में मंगलवार को 8 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 525 नए मरीज भी पाए गए। इससे अधिक 1059 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्धा जिले में 8 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई जिनमें से 2 अन्य जिले के नागरिक थे। 247 लोग संक्रमित पाए गए तथा 267 लोग स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में 12 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया तथा 167 लोग संक्रमित पाए गए। इससे कहीं अधिक 507 लोग स्वस्थ भी हुए। चंद्रपुर जिले में 13 लोगों ने जान गंवाई तथा 234 नए मरीज मिले। इससे कहीं अधिक 960 लोग स्वस्थ भी हुए। गड़चिरोली जिले में 2 लोगों की मृत्यु हुई तथा 143 लोग संक्रमित पाए गए। 235 लोग स्वस्थ हुए। गोंदिया जिले में 111 लोग स्वस्थ हुए तथा 74 नए मरीज पाए गए। इसके अलावा 6 मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। भंडारा जिले में 119 नए संक्रमित मिले तथा 169 लोग स्वस्थ हुए। मात्र 1 व्यक्ति की मृत्यु दर्ज हुई।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 29 मृत

अकोला जिले में मंगलवार को 3 की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 1,028 हो गया है। 288 नए संक्रमित पाए जाने से कुल संख्या 54,257 हो गई है। 528 लोगों के स्वस्थ हो जाने से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 47,354 तक पहुंच गई है। 5,875 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

बुलढाणा जिले में मंगलवार को 6 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 573 हो गई है। 478 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 83,241 हो गई है। 615 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 78,111 हो गई है। 4,559 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में मंगलवार को 10 मरीजों की मौत हो गई तथा 335 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 38,817 हुई है। 486 मरीजों के ठीक होने से 35,527 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2,854 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

Previous articleकौन होगा सीबीआई का अगला डायरेक्टर? पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमिटी आज मीटिंग में ले सकती है फैसला
Next articleAppointment | सुबोध कुमार जायसवाल को CBI के नए डायरेक्टर की कमान, दो साल तक पद पर रहेंगे
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).