सुरेश भट सभागृह में महासम्मेल ऐतिहासिक उपस्थिति के साथ महासम्मेलन संपन्न
नागपुर ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर द्वारा शहर अध्यक्ष आशीष पांडे के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं कार्यकारिणी घोषणा समारोह ने शनिवार को सुरेश भट सभागृह में इतिहास रच दिया। अभूतपूर्व भीड़, अनुशासित कार्यकर्ताओं का जोश, उत्तर भारतीय समाज की भारी उपस्थिति और मंच पर गणमान्य अतिथियों की गौरवमयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को शहर की राजनीति में एक नए आयाम के रूप में स्थापित कर दिया।
दिव्य वातावरण में हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और 111 पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं शंखनाद से हुई। संस्कृत मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से पूरा परिसर दिव्यता से ओत-प्रोत हो उठा। विश्व शांति और सामाजिक कल्याण की प्रार्थना करते हुए वैदिक वेदपाठ ने वातावरण को पवित्र बना दिया। गीतकार ज्ञानेश्वर दुबे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने मंच को संस्कारी और ऊर्जामय आशीष प्रदान किया।

गणमान्य अतिथियों की गौरवमयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आमदार कृष्णा खोपडे, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, भाजपा नेता बलवंत शास्त्री, प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल, भाजपा नेता नरेंद्र पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा पालक संजय पांडे, निर्मला पांडे, विधी झा,गीतकार ज्ञानेश्वर दुबे, सुरेंद्र पांडे, जितेंद्र पांडे, डॉ.नितीश सिंह, ऋषिकेश ठाकुर, मनोज सिंह, कौशल पाठक, शहर महामंत्री संदीप जाधव, पूर्व नगरसेवक सुनील हिरणवार, अर्चना पाठक, आदि उपस्थित थे।भाजपा शीर्ष नेतृत्व की इस व्यापक उपस्थिति से उत्तर भारतीय समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई।
शहर अध्यक्ष आशीष पांडे का संकल्प—‘उत्तर भारतीय समाज भाजपा की रीढ़’
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा नागपुर महानगर अध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि “उत्तर भारतीय समाज शहर की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस समाज का पार्टी के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। आने वाले महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को व्यापक, युवा-प्रधान और सर्वसमावेशी बनाया जाएगा।
हास्य कलाकार सुनील पाल ने जीता सबका दिल
प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल के मंच पर आते ही पूरा सभागृह तालियों से गूंज उठा। उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट कर दिया। उन्होंने कहा कि “नागपुर और यहां का उत्तर भारतीय समाज मुझे परिवार जैसा स्नेह देता है।” वक्ताओं ने किया भाजपा को मजबूत करने का आह्वान
इस समय अपने अध्यक्ष भाषण में भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा— “उत्तर भारतीय समाज भाजपा का सच्चा मतदाता है। भाजपा हमेशा से इस समाज को सम्मान देती आई है और आगे भी संगठन में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।” सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और आगामी चुनावों में भारी विजय का संकल्प दोहराया।
कार्यकारिणी की घोषणा—नई टीम ने लिया ऐतिहासिक संकल्प
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा—भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा नागपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा। शहर अध्यक्ष आशीष पांडे ने महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, महिला प्रमुख, संपर्क प्रमुख, प्रकोष्ठ संयोजक, कार्यालय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा कायम आमंत्रित सदस्यों की विस्तृत सूची की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में युवा, अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं का संतुलित व व्यापक प्रतिनिधित्व किया गया है। चारों ओर भाजपा की ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष भागवत पांडे, संतोष गुप्ता, अशोक शर्मा, सचिन शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, बृजेश सिंह, राजेश दुबे सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। कार्यक्रम का संचालन प्रेमलता तिवारी ने किया। भारी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के नागरिकों, विशेष अतिथियों और भाजपा नेताओं ने इस महासम्मेलन को शहर के सबसे सफल कार्यक्रमों में शामिल कर दिया।
अध्यक्ष,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, नागपुर महानगर




















