नागपुर ब्यूरो: बुधवार को धरमपेठ स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क में यातायात पुलिस उपायुक्त अर्चित चांडक के मार्गदर्शन और उपस्थिति में 500 ऑटोरिक्शा चालकों का समुपदेशन कार्यक्रम लिया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोरिक्शा को सिर्फ चालान करके ना छोड़ते हुए उनके यातायात नियम भंग करने की आदत को नियंत्रित करने के लिए उनका मानसिक समुपदेशन करके यातायात नियम के बारे में प्रशिक्षण दिया गया और बार-बार होने वाली गलतियों के बारे में जानकारी दे कर उन्हें सुधारने की सूचनाएं दी गईं. कार्यक्रम का आयोजन आरएसपी के पुलिस निरीक्षक सतीश फरकाडे और उनकी टीम द्वारा किया गया था. इस अवसर पर डीसीपी यातायात, अर्चित चांडक ने मार्गदर्शन किया तथा पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, अतुल आगरकर ने यातायात नियमों के बारे में प्रशिक्षण दिया.बस दौरान यातायात विभाग के सभी पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे.





















