नागपुर ब्यूरो: महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध और वर्ष 1965 से अपने ग्राहकों के विश्वास पर खरे उतरे जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्स के नागपुर में आयोजित सोने एवं हीरों के आभूषणों के ग्रैंड एग्जीबिशन कम सेल का व्यापक प्रतिसाद के साथ मंगलवार को समापन हुआ.
भगवाघर लेआउट, धरमपेठ स्थित शुभमंगल कार्यालय एंड कैटरर्स में 19 से 22 मार्च तक आयोजित इस एग्जीबिशन कम सेल में हर त्यौहार और हर ओकेजन के लिए बेमिसाल गहनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध थी, जिसका नागपुरवासियों ने भरपुर लाभ लिया. शहर में सोने एवं हीरों के शौकीनों और उनसे मिले उत्तम प्रतिसाद को देखते हुए जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्स के प्रबंधन ने शीघ्र ही एक और प्रदर्शनी के आयोजन का मानस व्यक्त किया है.
#Nagpur | ‘वंडर व्हाईस’ साईराम अय्यर यांची ‘ऐसी भी दिवानगी’
इससे पूर्व ग्रैंड एग्जीबिशन कम सेल का उद्घाटन नागपुर की सुप्रसिद्ध यमसनवार संस्कृत क्लासेस की संचालिका डॉ. मनीषा यमसनवार के हाथों किया गया था. इस अवसर पर पेडणेकर ज्वेलर्स की संचालिका आसावरी पेडणेकर प्रमुखता से उपस्थित थीं. इसके अलावा नागपुर की सुप्रसिद्ध महिलारोग विशेषज्ञ डॉ. चंदा धामेचा, वृषाली बोनगीरवार, वंदना मारावार, किरण दमकोण्डवार, उमेश बोड़खे की प्रमुख उपस्थिति रही.
#Nagpur | जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्सचे नागपूर येथे सोने व हिऱ्यांच्या प्रदर्शनाचे उदघाटन




















