नागपुर ब्यूरो : ’12वीं फेल’ फिल्म के “रियल हीरो” आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने शनिवार को वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और फोटोग्राफर उमेश वर्मा के मूनलाइट धरमपेठ में भेंट दी. वे उमेश वर्मा के बेस्ट फ्रेंड हैं. उन्होंने मूलाइट स्टूडियो का दौरा कर उमेश वर्मा की क्रिएटिविटी की जमकर प्रशंसा की और पुरानी यादों को ताज़ा किया.

फिल्म ’12वीं फेल’ आईपीइस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है, जो 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद, घोर गरीबी और कई संघर्षों (टेम्पो चलाना, चपरासी का काम) से गुजरते हुए, आखिरकार यूपीएससी की परीक्षा पास करके आईपीएस अधिकारी बनते हैं, जिसमें उनकी प्रेमिका श्रद्धा जोशी का भी अहम साथ रहता है; यह कहानी अनुराग पाठक की किताब से प्रेरित है और विधु विनोद चोपड़ा ने इसे निर्देशित किया है.





















