Home Maharashtra #Nagpur | महाराष्ट्र फोर्स वन के एसपी राजमाने पहुंचे धरमपेठ मूनलाइट

#Nagpur | महाराष्ट्र फोर्स वन के एसपी राजमाने पहुंचे धरमपेठ मूनलाइट

76

नागपुर ब्यूरो: महाराष्ट्र फोर्स वन के पुलिस अधीक्षक गजानन राजमाने शहर के ट्रैफ़िक पार्क के पीछे स्थित प्रतिष्ठित फोटोग्राफी स्टूडियो धरमपेठ मूनलाइट पहुंचे. नागपुर पुलिस में डीसीपी रहते हुए कई डॉन को जेल भेजने वाले एसपी राजमाने स्टूडियो में प्रदर्शित विभिन्न पारिवारिक, पोर्ट्रेट और कलात्मक छायाचित्रों को करीब से देखा. दीवारों पर सजी उच्च गुणवत्ता वाली फोटोग्राफी को देखकर वे विशेष रूप से प्रभावित नजर आए. उन्होंने संचालक उमेश वासुदेव वर्मा की फोटोग्राफी के तकनीकी पक्ष, लाइटिंग और प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर नहीं, बल्कि भावनाओं को संजोने की कला है जो यहाँ पूरी होती नज़र आ रही है.