Home Woman महिला दिवस विशेष | पहली बार देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों...

महिला दिवस विशेष | पहली बार देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

आज 8 मार्च है। दुनिया इसे इंटरनेशनल विमेंस डे के तौर पर मनाती है । अपने देश में आजादी के बाद ये पहला मौका है, जब औरतों की तादाद मर्दों से अधिक हो गई हैं। है न बड़ी बात…।
नागपुर शहर की डीसीपी विनीता साहू को सम्मानित करते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी.

आंकड़ों का ये हिसाब-किताब राष्ट्रीय परिवार और हेल्थ सर्वे-5 का है। इसके मुताबिक देश में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,020 महिलाएं हो गई हैं। आजादी के बाद, यानी 1951 में ये आंकड़ा 946 था। और 2015 तक मर्दों की तुलना में औरतों का ये आंकड़ा 991 तक ही पहुंच पाया था। तो आज के मौके पर औरतों की कामयाबी का लेखा-जोखा करते हैं बारी-बारी से…

यह पहली बार है जब देश में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है। पांचवें राष्ट्रीय परिवार और हेल्थ सर्वे के अनुसार अब देश में 1000 पुरुषों के मुकाबले 1020 महिलाएं हैं। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में जहां पहले बच्चियों की भ्रूण हत्या हो जाती थी… यानी उनके लिए जीवन के अवसर लड़कों की तुलना में बेहद कम थे, वहां वे अब आगे बढ़ रही हैं। अब गांवों में 1,000 पुरुषों पर 1,037 और शहरों में 985 महिलाएं हैं। वहीं चौथे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के हिसाब से गांवों में 1,000 पुरुषों की तुलना में 1,009 महिलाएं थीं और शहरों में ये आंकड़ा 956 का था।

Previous articleएनएसई च्या माजी सीईओला केली अटक:​​​​​​​चित्रा रामकृष्ण यांना तीन दिवसांच्या चौकशीनंतर अटक
Next articleआदित्य ठाकरेंचे निकटवर्तीय शिवसेना नेते राहुल कनाल यांच्या पुणे आणि मुंबईतील ठिकाणांवर आयटी चे छापे
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).