73वें गणतंत्र दिवस परेड का समापन भारतीय वायुसेना की शानदार फ्लाईपास्ट के साथ हुआ। अब तक इस तरह के फ्लाईपास्ट केवल जमीन से देखे जा सकते थे, लेकिन IAF ने पहली बार कॉकपिट से इसका नजारा कैमरों में कैद किया। फ्लाईपास्ट के लिए 59 कैमरा और 160 पर्सनल को इंडियन एयरफोर्स ने अरेंज किया था। इंडियन एयरफोर्स के जवानों ने इस फ्लाईपास्ट को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किया।
नए-पुराने एयरक्राफ्टस ने बनाए फॉर्मेशन
- फ्लाइपास्ट में राफेल, जगुआर, सुखोई, सारंग, अपाचे, डकोटा, एमआई-17, चिनूक, डाेर्नियर, एयरक्राफ्ट को शामिल किया गया था।
- इस फ्लाईपास्ट के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स ने भी उड़ान भरी थी।
फ्लाईपास्ट के दौरान कॉकपिट से लाइव व्यू दिखाने के लिए दूरदर्शन से को-ऑर्डिनेशन किया गया था। - इन विमानों ने एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय, वरुण, बाज, तंगेल जैसे कई फॉर्मेशन तैयार किए।

- इन विमानों ने राहत फॉर्मेशन के लिए 5 ALH एयरक्राफ्टस ने 60 मीटर पर उड़ान भरी। वरुण फॉर्मेशन के लिए एक पी8आई एयरक्राफ्ट और दो मिग-29K साथ आए।
- मेघना फॉर्मेशन 1 चिनूक और चार एमआई-17 एयर क्राफ्टस ने तैयार किया। इनके अलावा तंगेल फॉर्मेशन भी शामिल था जिसमें एक डकोटा और दो डोर्नियर ने विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ते हुए देखे गए थे। यह 1971 के युद्ध के तंगेल एयरड्रॉप ऑपरेशन के लिए एक श्रद्धांजलि थी।




















