Home हिंदी चुनाव दिखते ही विदर्भ का राग आलापने लगती है भाजपा

चुनाव दिखते ही विदर्भ का राग आलापने लगती है भाजपा

750

 

नितिन रोंघे ने लगाया आरोप

नागपुर ब्यूरो : विधान परिषद के नागपुर स्नातक सीट से उम्मीदवार नितिन रोंघे का कहना है कि भाजपा को विदर्भ राज्य से कोई लेना देना ही नहीं है। मैं मतदाताओ से ये कहना चाहूंगा कि आज भाजपा को स्पष्ट बहुमत है। इसके बावजूद क्यों भाजपा पृथक विदर्भ राज्य के निर्माण के लिए प्रयास नहीं कर रही है? अगर सही में भाजपा को विदर्भ राज्य होना चाहिए ऐसा लगता है तो दिल्ली में जाकर इसके नेता तुरंत विदर्भ राज्य का प्रस्ताव लाएं।

रोंघे का कहना है कि भाजपा के नेता सिर्फ विदर्भ का राग तभी अलापने लगते है जब कोई चुनाव करीब होता है। नागपुर के महापौर और भाजपा के इस चुनाव में उम्मीदवार संदीप जोशी को अब चुनाव में खड़े होने के बाद विदर्भ की याद आयी है। इससे पहले 5 साल तक उन्होंने कभी विदर्भ राज्य की बात ही नहीं की।

नितिन रोंघे ने कहा कि नागपुर शहर में कोरोना बढ़ रहा है। महापौर को इसकी गंभीरता नहीं समझ रही है। उन्हें इस समय नागपुर में होना चाहिए लेकिन वो चुनाव प्रचार के लिए घूम रहे है। विदर्भ के बेरोजगारों के लिए भाजपा सिर्फ बातें करती है। उसने रोजगार दिलाने के लिए कभी कुछ नहीं किया।

रीडर्स आप आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम को ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलो कर रहे हैं ना? …. अबतक ज्वाइन नहीं किया है तो अभी क्लीक कीजिये (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020) और पाते रहिये हमारे अपडेट्स.
Previous articleपदवीधर, शिक्षकांचे प्रश्न मांडण्यासाठी संदीप जोशी यांना विधानपरिषदेत पाठवा : खा.रामदास तडस
Next articleNagpur | एन ए.डी.पी. अंबाझरी में दीक्षांत समारोह
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).