Home हिंदी फ्लाईट का आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

फ्लाईट का आपातकालीन निकास द्वार खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

– इंडिगो की नागपुर-बेंगलुरु उड़ान का मामला

नागपुर : नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने का प्रयास करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है, जो 30 सितंबर को रात करीब 10 बजे नागपुर से इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 6803 में चढ़ा था।


पुलिस के मुताबिक, यात्री विमान के आपातकालीन निकास द्वार के पास बैठा था। विमान के उड़ान भरने से पहले जब चालक दल के सदस्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी दे रहे थे, तभी आरोपी ने कथित रूप से दरवाजे को खोलने का प्रयास किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान रात 11.55 बजे जब यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, तो होले को एयरलाइन कर्मी थाने ले गये।

पुलिस ने बताया कि होले को एक अक्टूबर को बैंकॉक की उड़ान लेनी थी।

एयरलाइन कर्मियों की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

Previous article#Nagpur | पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के लिए चढ़ाई गई विश्वप्रसिद्ध ताज़बाग चादर, पढ़ी गई सलामती के लिए दुआ
Next article#Maha_Metro | नागपूर मेट्रो फेज-2 : महा मेट्रो- महाराष्ट्र शासन-भारत सरकार मध्ये झाला सामंजस्य करार  
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).