Home बॉलिवूड सरोगेसी से पैरेंट्स बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, इंस्टाग्राम पोस्ट में...

सरोगेसी से पैरेंट्स बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी

517

बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। शुक्रवार रात 12 बजे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने यह सूचना दी। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

प्रियंका ने शादी के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास किया था। हाल ही में प्रियंका ने अपने नाम से जोनास सरनेम हटाया था, जिसके बाद उनके तलाक के कयास लगाए जा रहे थे। बाद में प्रियंका ने खुद ही इसका खुलासा भी किया था कि वो निक से अलग नहीं हो रही हैं।

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। निक के भाइयों का उदाहरण देते हुए शो में मजाक में कहा, “हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।

इसके बाद प्रियंका ने कहा, “मैं बेबीसिट नहीं करना चाहती।” प्रियंका ने शो में यह सब यानी जाहिर है कि वे बच्चे के साथ घर बैठने की जगह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं।

Previous articleमुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में भीषण आग; दो लोगों की मौत, 19 झुलसे
Next articleकोर्ट में सलमान खान पड़ोसी कक्कड़ से बोले- प्रॉपर्टी विवाद में धर्म को बीच में मत लाओ
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).