Home हिंदी वायरल : नोरा फतेही के बेली डांस ने मचाया तहलका, तारीफ करते...

वायरल : नोरा फतेही के बेली डांस ने मचाया तहलका, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस

1376

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से कई बॉलीवुड फिल्मों में खूब धमाल मचाया है. अपने स्पेशल सॉन्ग से नोरा फतेही फिल्मों में तो धूम मचाती ही हैं, साथ ही वह स्टेज पर भी अपने डांस से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही जबरदस्त बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं. नोरा के इस डांस को देखकर उनके फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. नोरा फतेही का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

नोरा फतेही के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनका डांस गाने की हर एक बीट के साथ बखूबी मैच हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट शिमरी टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इसमें डांस के साथ-साथ उनका लुक भी कमाल का है. वीडियो में नोरा फतेही के डांस को देख उनके फैंस ने माशाअल्लाह, सुपरडांसर और आउटस्टैंडिंग जैसे कमेंट्स के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ की.