नागपुर: महाराष्ट्र और गोवा में अपने उत्कृष्ट आभूषणों के लिए प्रसिद्ध जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्स नागपुर में एक विशेष ज्वेलरी प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन कर रहे हैं। यह भव्य आयोजन 19 से 21 जुलाई 2025 तक होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ में सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा।
इस प्रदर्शनी में शुद्ध सोने और हीरे के चुनिंदा गहनों का विशाल संग्रह प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक की विविधता देखने को मिलेगी। शादी-ब्याह, खास अवसरों या गिफ्टिंग के लिए उपयुक्त गहनों की रेंज यहां उपलब्ध रहेगी।

पेडणेकर ज्वेलर्स को ज्वेलरी उद्योग में 60 वर्षों की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता का अनुभव है। उनकी शाखाएँ महाराष्ट्र और गोवा में सफलता पूर्वक संचालित हैं। अब नागपुर के ग्राहकों को भी उसी गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा का अनुभव लेने का अवसर मिल रहा है।
आयोजकों ने नागपुरवासियों से अपील की है कि वे इस खास प्रदर्शनी में जरूर पधारें और दागिनों के विशाल संग्रह में से अपनी पसंद के गहनों का चयन करें। यह प्रदर्शनी उन लोगों के लिए खास है जो परंपरा, शुद्धता और आधुनिकता को एक साथ तलाशते हैं।
आपका स्वागत है, एक भव्य और भरोसेमंद ज्वेलरी अनुभव के लिए!




















