Home हिंदी महाराष्ट्र सहित देश के 10 राज्यों में पेट्रोल और गंगानगर में डीजल...

महाराष्ट्र सहित देश के 10 राज्यों में पेट्रोल और गंगानगर में डीजल 100 के पार हुआ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ही नहीं ले रही है। आज इस महीने में 8वीं बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ राजस्थान के गंगानगर में डीजल 100.37 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 96.41 और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 87.28 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने अब तक पेट्रोल 2 रुपए 18 पैसे और डीजल 2 रुपए 13 पैसे महंगा हुआ है। महाराष्ट्र सहित देश के १० राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है।

बिगड़ा आम आदमी और किसान का बजट

भारत में डीजल की सबसे ज्यादा खपत ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर सेक्टर में होती है। दाम बढ़ने पर यही दोनों सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। डीजल के दाम बढ़ने से खेती से लेकर उसे मंडी तक लाना महंगा हो गया है। इससे आम आदमी और किसान दोनों का बजट बिगड़ सकता है। इससे महंगाई भी तेजी से बढ़ी है। इसी का नतीजा है कि अप्रैल में थोक महंगाई दर का सूचक यानी होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) 10.49% रहा है। जबकि मार्च में यह 7.39% था। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार पेट्रोल-डीजल के कारण वस्तुओं की थोक कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

10 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार निकला

देश के 6 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं बिहार, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, उड़ीसा और लद्दाख में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है।

साल भर में पेट्रोल 20.63 और डीजल 13.30 रुपए से महंगा

बीते 1 साल में अगर पेट्रोल-डीजल की बात करें तो 14 जून 2020 को पेट्रोल 75.78 और डीजल 74.03 पर था, जो अब 96.41 और 87.33 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी बीते 1 साल में ही पेट्रोल 20.63 और डीजल 13.30 रुपए महंगा हुआ है।

मई महीने की बात करें तो इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत में 16 बार इजाफा हुआ। इस दौरान पेट्रोल 4.11 और डीजल 4.69 रुपए महंगा हुआ है। वहीं 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 पर था, जो अब 95.31 और 86.22 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 5 महीने से भी कम में पेट्रोल 11.06 और डीजल 11.83 रुपए महंगा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल पर वसूल रहे है भारी टैक्स

हमारे देश में पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं है लेकिन सरकार के टैक्स लगाने के बाद ये बहुत महंगा हो जाता है। हमारे देश में पेट्रोल-डीजल का बेस प्राइस तो अभी 33 रुपए के करीब ही है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें इस पर टैक्स लगाकर इसे 100 रुपए पर पहुंचा देती हैं।

इस पर केंद्र सरकार 33 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइज से 3 गुना तक बढ़ गया है। भारत में पेट्रोल पर 54 और डीजल पर 44 रुपए से भी ज्यादा टैक्स वसूला जाता है।

Previous articleBlood donor Day | कोविड की वजह से बदले ब्लड डोनेशन के नियम
Next articleCovid-19 | बीते 24 घंटो में 1.17 लाख संक्रमित हुए ठीक, नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).