Home Maharashtra International Women’s Day | महिला दिवस पर शुरू होंगे राज्य महिला आयोग...

International Women’s Day | महिला दिवस पर शुरू होंगे राज्य महिला आयोग के विभागीय कार्यालय

मुंबई ब्यूरो : महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के छह विभागस्तरीय कार्यालय विश्व महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को शुरू हो जाएंगे। यह कार्यालय राज्य के महिला व बालविकास विभाग के विभागीय उपायुक्त कार्यालय में शुरू होगा। प्रदेश की महिला व बालविकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अत्याचार पीड़ित महिलाओं को जल्द गति से न्याय मिल सकने कि दृष्टि से नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती, नाशिक, पुणे और कोंकण विभागीय स्तर पर महिला आयोग का कार्यालय महिला दिवस पर प्रत्यक्ष रूप से कार्यान्वित हो जाएंगे।

ठाकुर ने कहा कि विभागीय कार्यालय के परिक्षेत्र में रहने वाली महिला के समस्या लेकर आने पर उसके निवारण के लिए संबंधित महिला की इच्छा के अनुसार एक विशेषज्ञ परामर्शदाता द्वारा परामर्श (काउंसलिंग) दिया जाएगा अथवा स्थानीय पुलिस स्टेशन की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अतिमहत्व के गंभीर शिकायत अथवा महिला आयोग द्वारा स्वत संज्ञान लेने जैसे प्रकरण में राज्य महिला आयोग की सलाह से कार्यावाही करने के निर्देश विभागीय कार्यालय को दिए गए हैं। ठाकुर ने कहा कि महिला व बालविकास विभाग के विभागीय उपायुक्त को राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव के साथ समन्वय करके कार्यालय के कामकाज करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिला आयोग के विभागीय कार्यालय के कामकाज के लिए महिला व बाल विकास विभाग के मौजूदा कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। मुंबई प्रदेश का मध्यवर्ती इलाका नहीं होने के कारण पीड़ित महिलाओं को राज्य महिला आयोग के पास न्याय मांगने के लिए आने में परेशानी होती थी। अब विभागीय कार्यालय शुरू होने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Previous articleप्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क में खोला “सोना” नाम का नया रेस्टोरेंट
Next articleInternational Women’s Day | 8 मार्च को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में महिलाओ को फ्री एंट्री
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).