Home Nagpur #Nagpur | सेंट बी. टी. कॉन्वेंट में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

#Nagpur | सेंट बी. टी. कॉन्वेंट में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

103
  • “जलियान वाला बाग” पर विद्यार्थियों ने किया नाटक का मंचन
  • 178 फूट चौड़े होर्डींग के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को दर्शाया

नागपुर ब्यूरो: भानखेड़ा मोमिनपुरा स्थित सेंट बी. टी. कॉन्वेंट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भानखेड़ा समाज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संचालक मुस्तफा खान ने की. मुख्य अतिथि के रुप में एन. फ्रंसिस उपस्थित थें. कार्यक्रम की प्रस्तावना स्कूल प्राचार्या मोनिका फ्रांसिस ने रखी. स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया.

राष्ट्रगीत के पश्चात स्कूल के समीप ही स्थित भानखेड़ा समाज भवन हॉल में कार्यक्रम आरंभ हुआ. चौथी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों ने “जलियान वाला बाग” पर नाटक का मंचन किया. नाटक मेँ विद्यार्थियों का देशभक्ती का जज़्बा देखते ही बनता था.

देश भक्ति गीत का समूह गायन कर शानदार प्रस्तुति दी. समूह गायन को उपस्थितों ने खूब सराहा. तिरंगा रंग की पोशाक में विद्यार्थियों ने तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का महत्व समझाया और बताया कि किस तरह छोटी-छोटी जिम्मेदारी अदा कर हम देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं.

 

स्कूल की ओर से भानखेड़ा चौक को तिरंगा रंग में सजाया गया. रौशनाई की गयी और 178 फूट चौड़े होर्डींग के माध्यम से 24 स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनकी कुर्बानियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी.

अंत में कार्यक्रम में अलग-अलग प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया. मंच संचालन शबीना नियाज़ अली एवं फिरदौस शेख ने किया. आभार प्रदर्शन स्कूल पर्यवेक्षक अमरीन शेख ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व शिक्षक अरवा किराना वाला,लता कुहीकर, सकीना ट्रांकवाला, तसनीम अदनान, बतूल ट्रांकवाला, अरवा अहमद, रशीदा नूर, अल्फिया चौधरी, रबाब बतावाला, हुसैन बोहरा, महजबीन शेख, सानिया शेख, अर्शिया खान, सना शेख, , नुसरत शिरीन, , गुलशन बानो, शानीम शेख,फातिमा जमाली, शबीना सैय्यद, हीना कौसर एवं रीदा अली, आदि ने प्रयास किए. मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.