जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्स की भव्य आभूषण प्रदर्शनी का नागपुर में भव्य उद्घाटन

नागपुर ब्यूरो: मुंबई के प्रसिद्ध जगन्नाथ गंगाराम पेडणेकर ज्वेलर्स द्वारा आयोजित भव्य आभूषण प्रदर्शनी का नागपुर में भव्य उद्घाटन किया गया। दिनांक 19 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता वृंदा विकास ठाकरे, ओबीसी नेता निर्मला मानमोडे, निर्मल अर्बन बैंक की अध्यक्ष पूजा मानमोडे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वैशाली चोपड़े, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी चित्रा पराते के हाथों दीप प्रज्वलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संपन्न हुआ।

यह प्रदर्शनी 19, 20 और 21 जुलाई को होटल सेंटर पॉइंट, रामदासपेठ, नागपुर में सुबह 10:30 से रात 8:30 तक खुली रहेगी।
इस प्रदर्शनी में शुद्ध सोने, चांदी और हीरों के आभूषण दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि “Amalia – The Eternal Shine” नामक नए ब्रांड कलेक्शन का यह पहला प्रदर्शन है, जिसमें ₹4000 से हीरों के गहने उपलब्ध हैं।
साथ ही, “You ‘N’ Me Collection” के अंतर्गत 925 सिल्वर ज्वेलरी ₹500 से उपलब्ध है, जो दैनिक उपयोग और गिफ्टिंग के लिए उपयुक्त है।

इस भव्य प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अदिति श्रीवास्तव, सुरेखा चौधरी, रिंकू घोष, धनश्री मते, प्रीती तायडे और ममता डुकरे भी उपस्थित थीं।

सभी अतिथियों का स्वागत योगेश पेडणेकर, प्रदर्शनी प्रमुख सागर हलदणकर और राजेश सोनटक्के द्वारा किया गया।
सोमवार, 21 जुलाई को यह प्रदर्शनी का अंतिम दिन है। गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय आभूषणों का अनुभव लेने के लिए नागपुरवासियों से इस प्रदर्शनी में अवश्य पधारने की अपील आयोजिका आसावरी पेडणेकर ने की है।




















