Home Nagpur #Nagpur | आंबेडकर जयंती पर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

#Nagpur | आंबेडकर जयंती पर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

नागपुर ब्यूरो: भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती सेंट बी. टी. कान्वेंट में मनाई गई. इस अवसर पर स्कूल की नई बिल्डिंग में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया. सर्वप्रथम स्कूल प्राचार्य मोनिका फ्रांसिस ने बाबा साहब अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके पश्चात रिबन काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर स्कूल संचालक मुस्तफा खान ने कहा कि वंचित, शोषित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाना और सभी को समान अवसर उपलब्ध करवाना बाबा साहब के इसी पैगाम को लेकर सेंट बी. टी. कान्वेंट पूरी समर्पण भावना से अपनी सेवा अंजाम दे रहा है.

कार्यक्रम में सर्व शिक्षक अमरीन फिरदौस, अरवा अहमद, सना शेख, अरवा किराना वाला, तसनीम अदनान, लता कुहीकर, सकीना ट्रांकवाला, बतूल ट्रांकवाला, फातिमा जमाली, रबाब बाटावाला, रशीदा नूर, अल्फिया चौधरी, महजबीन शेख, सानिया शेख, अर्शिया खान, शबीना नियाज़ अली, नुसरत शिरीन , गुलशन बानो, शानीम शेख, शबीना सैय्यद, हीना कौसर,.जुनेद खान आदि उपस्थित थे.