Home National मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

130
Photo: Umesh Varma Moonlight Dharampeth Nagpur

नई दिल्ली ब्यूरो: मशहूर तबला वादक और म्यूजिक कंपोजर जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। 73 वर्षीय जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह आईसीयू में भर्ती थे और हालत बिगड़ रही थी। पिछले हफ्ते भी वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। जाकिर हुसैन को दिल की बीमारी थी।