Home National द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, बधाई देने घर पहुंचे पीएम...

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यशवंत सिन्हा, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

नई दिल्ली ब्यूरो: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम आदिवासी महिला के तौर पर राष्ट्रपति बन गई हैं. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद से उनके घर पर रिश्तेदार और शुभचिंतक जुटने लगे हैं. बीजेपी कार्यालय में जमकर ढोल, नगाड़े बजाए जा रहें हैं. बीजेपी कार्यकतार्ओं ने पटाखे फोड़े और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहें हैं. द्रौपदी मुर्मू को कुल 5,77,777 वोट मिले हैं. द्रौपदी मुर्मू को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बधाई देते हुए कहा है कि उम्मीद है वह संविधान की रक्षा करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की बधाई देने द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुर्मू को बधाई दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी.

पीएम मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरूआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं. झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा. मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी. मैं उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी लाइन से इतर द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

Previous articleMaharashtra । विदर्भात पूरस्थिती, कोकण नियंत्रणात; चंद्रपूर जिल्ह्यात हजारो नागरिकांचे स्थलांतर
Next articleस्वातंत्र्याच्या 75 व्या वर्षात पहिल्या आदिवासी महिला राष्ट्रपती; 125 आमदार, 17 खासदारांचे क्राॅस व्होटींग
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).