Home हिंदी मोस्ट वांटेड अरेस्ट | मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी अबु बक्र...

मोस्ट वांटेड अरेस्ट | मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी अबु बक्र यूएई में गिरफ्तार

510

भारतीय जांच एजेंसी ने 1993 मुंबई ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र को यूएई से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी यूएई की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा।

अबु बक्र को अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पिछले काफी दिनों से उसके पाकिस्तान और यूएई में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी।

बता दें कि 1993 में मुंबई के 12 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और करीब 713 लोग घायल हुए थे। सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

2019 में भी भारतीय एजेंसियों ने यूएई से ही मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार अबु बक्र को गिरफ्तार किया था। तब दस्तावेज कम होने के कारण उस पर आरोप सही साबित नहीं हो पाया था, जिसके कारण यूएई के अधिकारियों ने उसे रिहा कर दिया था। हालांकि, एक बार फिर भारतीय एजेंसियों को कामयाबी हाथ लगी है और अब इसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

अबु बक्र पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों को हथियार सप्लाई करने और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने जैसे गतिविधियों में शामिल रहा है। मुंबई ब्लास्ट के आतंकी अबु बक्र पर आरोप है कि वह मुंबई ब्लास्ट के दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में लाया था।

अबु बक्र अब्दुल गफूर शेख और मुस्तफा दोसा के साथ तस्करी के मामलों में भी शामिल रह चुका है। वह खाड़ी देशों से सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की तस्करी करके मुंबई लाता था। जिसके बाद 1997 में उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। उसके बाद ही भारत एजेंसी उसकी तलाश कर रही थी।

12 मार्च 1993 को हुए मुंबई ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस दिन कुल 12 धमाकों में पहला धमाका बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की इमारत के बाहर हुआ था। उस समय उस इमारत में 2000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इमारत के लोग कुछ समझ पाते इसके 45 मिनट बाद दूसरा धमाका हुआ। इस बार ये धमाका स्टॉक एक्सचेंज से कुछ ही दूर एयर इंडिया की इमारत की पार्किंग में हुआ था। धमाके के बाद चारों तरफ लाशों का अंबार लग गया। इसके बाद मुंबई के अलग-अलग हिस्सों 10 और धमाके हुए।

ये सारे ब्लास्ट ब्लास्ट दाऊद इब्राहिम के इशारों पर किए गए थे। धमाके में शामिल सारे आतंकियों की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई थी। इन आतंकियों में अबू सलेम और फारुख टकला जैसे लोगों को भी नाम शामिल था, जिन्हे भारतीय जांच एजेंसियों ने पकड़ा था। हालांकि, इस ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Previous articleसरस्वती जन्मोत्सव आज | 7 शुभ योगों में मनाई जाएगी वसंत पंचमी, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Next article#Maha_Metro | महा मेट्रोने स्थापित केला इतिहास : ८०० टन वजनाचे स्ट्रकचर रेल्वे ट्रॅकवर लॉंच
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).