Home Stock Market निवेश का मौका | ये शेयर टूटे 30% तक, बजट के लिए...

निवेश का मौका | ये शेयर टूटे 30% तक, बजट के लिए इन स्टॉक्स में है खरीदने की सलाह

486

निवेशक लार्सन एंड टुब्रो के शेयर को खरीद सकते है। यह 2,169 रुपए तक जा सकता है। यानी इसमें 14% का फायदा मिलेगा। इसी तरह से एक्सिस बैंक में भी 14% का फायदा मिल सकता है। पिछले एक हफ्ते में इसका भाव 10% बढ़ा है। यह 870 रुपए तक जा सकता है। इसने दिसंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा फायदा कमाया है जो 3600 करोड़ रुपए था।

टाटा मोटर्स अभी भी पसंदीदा शेयर है। इसमें भी 14% का फायदा मिल सकता है। इसके 555 रुपए तक जाने की उम्मीद ब्रोकरेज हाउस ने जताई है। इसे 475 से 503 रुपए के बीच खरीदा जा सकता है। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में भी 14% का फायदा मिलने की उम्मीद है। इसे 98 से 105 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह है और यह 116 रुपए तक जा सकता है।

सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन का शेयर 698 रुपए तक जा सकता है। इसे 600 से 630 रुपए के भाव पर खरीदना चाहिए। इसमें 13% का फायदा मिलने की उम्मीद है। KPR मिल्स में 19% का मुनाफा मिल सकता है। यह शेयर 765 रुपए तक जा सकता है और इसे 625 से 655 रुपए के बीच में खरीद सकते हैं।

नेशनल अल्युमिनियम के स्टॉक में 19% का मुनाफा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 125 रुपए तक जा सकता है। जबकि KNR कंस्ट्रक्शन के शेयर में 20% का फायदा मिल सकता है। इसे 358 रुपए के लक्ष्य पर खरीदना चाहिए। 288 से 302 रुपए के बीच में इसमें दांव लगाना चाहिए।

उधर, हाल के समय में बाजार की गिरावट में काफी सारे अच्छे शेयर गिरावट में आ गए हैं। एक साल के ऊपरी स्तर से इनमें भारी गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर अरबिंदो फार्मा का शेयर 1,064 रुपए से 44% नीचे 595 रुपए पर आ गया है। कैडिला हेल्थकेयर 674 रुपए से 43% गिर चुका है। इंफोएज का स्टॉक इसी दौरान 42% टूटकर 4,355 पर आ गया है।

NMDC, स्टील अथॉरिटी, HDFC म्यूचुअल फंड के शेयर के भाव में 37-37% की गिरावट आ चुकी है। इंद्रप्रस्थ गैस इसी दौरान 34% टूटकर 394 रुपए पर जबकि डीमार्ट चलाने वाली अवेन्यू सुपर मार्ट का शेयर 32% गिर कर 4,003 रुपए पर पहुंच गया है। अन्य स्टॉक में बजाज ऑटो, कोल इंडिया, टाटा कंज्यूमर, अँबूजा सीमेंट, बजाज फिनसर्व भी 20-20% से ज्यादा टूटे हैं।

निजी सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर में 30% की गिरावट आई है और यह 867 रुपए पर आ गया है। ल्युपिन का शेयर इसी दौरान 30% जबकि टाटा स्टील और जुबिलेंट फूड का शेयर 29-29%गिरा है। अपोलो हॉस्पिटल का स्टॉक 28% नीचे 4,255 रुपए पर डबकि डिवीज लैब का शेयर 3,950 रुपए पर है। इसमें 27% की गिरावट है।

Previous article69 साल बाद एयर इंडिया की नई उड़ान : 7 दशक बाद फिर टाटा का हिस्सा बनी
Next articleचमगादड़ से फैला नया कोरोना नियोकोव, 10 में से 3 की मौत का खतरा, फैलने की रफ्तार बेहद तेज
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).