Home राजकारण प्रियंका ने दिया उन्नाव रेप पीड़िता की मां को विधानसभा चुनाव लड़ने...

प्रियंका ने दिया उन्नाव रेप पीड़िता की मां को विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट

545

कांग्रेस के 125 उम्मीदवारों में 50 महिलाएं

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इनमें 50 महिलाओं के नाम हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिस्ट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से योगी शासन के दौरान अत्याचार सहा है। 125 उम्मीदवारों में से, 40% महिलाएं हैं और 40% युवा हैं।

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट दिया है। शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को मैदान में उतारा है। इसके अलावा फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दे चुकी हैं।

Previous articleपंतप्रधानांची आज राज्यांच्या मुख्यमंत्र्यांसोबत बैठक, कोविड-19 च्या स्थितीवर होणार चर्चा
Next article#IndianOpenBadminton | नागपुर की मालविका ने साइना नेहवाल को हराकर किया बड़ा उलटफेर
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).