Home Azadi Ka Amrit Mahotsav #Nagpur | जोन 3 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

#Nagpur | जोन 3 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित

761

नागपुर ब्यूरो : आजादी के अमृत महोत्सव और महाराष्ट्र पुलिस के स्थापना दिन के उपलक्ष्य में उपायुक्त परिमंडल क्रमांक 3 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक (अपराध), सहायक पुलिस निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक इन अधिकारियों द्वारा वर्ष 2021 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित एक समारोह में शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के हाथों सम्मानित किया गया. इनके अलावा परिमंडल क्रमांक 3 के सभी पुलिस थानों व कार्यालयों में अविरत सफाई का कार्य करने वालीं गीताबाई बगड़े, सीमा डोलस, दीपावलीबाई, संजय मेश्राम, अशोक बन्सोड़, कचरू मेश्राम, राजेश सूर्यवंशी, राजू भजनलाल, लक्ष्मण सोनटक्के, संजय महंतो, राजू नघोरिया, यश सातपुते को भी सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत में परिमंडल क्रमांक 3 के पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने ने पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त अश्वती दोर्जे, अपर पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, पुलिस उपायुक्त यातायात सारंग आव्हाड़ का ग्रंथ भेंट देकर स्वागत किया. परिमंडल क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले पुलिस थानों के कार्यों का जायजा लेकर इनमें से चयनित को पुरस्कृत किया गया.

किसे, किसलिए किया सम्मानित?

सर्वाधिक दोष सिद्धी : पुलिस स्टेशन गणेशपेठ, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत क्षीरसागर.
सर्वश्रेष्ठ बिट क्रियान्वयन : पुलिस स्टेशन तहसील, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश भांडारकर.
सर्वश्रेष्ठ अपराध मुक्ति : पुलिस स्टेशन पाचपावली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे.
सर्वश्रेष्ठ माल मुक्ति : पुलिस स्टेशन पाचपावली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे.
सर्वश्रेष्ठ अवैध धंधों पर कार्रवाई : पुलिस स्टेशन पाचपावली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे.
सर्वश्रेष्ठ समंस वारंट तामील : पुलिस स्टेशन कोतवाली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद ठाकरे.
सर्वश्रेष्ठ मिसिंग डिटेक्ट: पुलिस स्टेशन पाचपावली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे.
सर्वश्रेष्ठ कानून व्यवस्था बनाए रखना : पुलिस स्टेशन शांतिनगर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जामदार.
सर्वश्रेष्ठ डिटेक्शन : पुलिस स्टेशन लकड़गंज, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पराग पोटे.
सर्वश्रेष्ठ बिट व्यवस्था/क्रियान्वयन : पुलिस स्टेशन तहसील, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश भांडारकर.
सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन (परिमंडल क्रमांक 3) : पाचपावली, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे.
जीरो मर्डर पुलिस स्टेशन : लकड़गंज, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पराग पोटे.
सर्वश्रेष्ठ पोक्सो जांच अधिकारी : सहायक पुलिस निरीक्षक स्वरांजलि खामकर.
सर्वश्रेष्ठ महिला अधिकारी : 1. पुलिस निरीक्षक (अपराध) पी.टी. एकुरके, पुलिस स्टेशन कोतवाली. 2. पुलिस निरीक्षक (अपराध) अमिता जयपुरकर, पुलिस स्टेशन लकड़गंज.
अवैध धंधों पर सर्वाधिक छापामारी : पुलिस उपनिरीक्षक अविनाश जायभाये, पुलिस स्टेशन पाचपावली.
सर्वश्रेष्ठ बिट अधिकारी : 1. पुलिस उपनिरीक्षक गणेश काले, पुलिस स्टेशन तहसील. 2. पुलिस उपनिरीक्षक योगिता तराले, पुलिस स्टेशन कोतवाली.
सर्वश्रेष्ठ डिटेक्शन : 1. सहायक पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत कोसे, पुलिस स्टेशन पाचपावली. 2. सहायक पुलिस निरीक्षक अजय लिंगनुरकर, पुलिस स्टेशन कोतवाली. 3. पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल वाघ, पुलिस स्टेशन तहसील. 4. पुलिस उपनिरीक्षक वी.आर. बारंगे, पुलिस स्टेशन लकड़गंज.
सर्वश्रेष्ठ जांच व दोष सिद्धी : 1. सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज मुलाणी, पुलिस स्टेशन गणेशपेठ. 2. पुलिस उपनिरीक्षक अरुण मुलाणी, पुलिस स्टेशन शांतिनगर.
सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी : पुलिस उपनिरीक्षक भाग्यश्री पुरी, पुलिस स्टेशन तहसील.
सर्वश्रेष्ठ इंटलिजेंस अधिकारी : सहायक पुलिस निरीक्षक विशाल माने, पुलिस स्टेशन लकड़गंज.

Previous articleशांतीवन चिंचोलीत, धम्मसेनापती वामनराव गोडबोले यांच्या जन्मशताब्दी वर्षाचा उदघाटन सोहळा संपन्न
Next articleराज्यात 12,160 नवे कोरोना तर 68 ओमायक्रॉन बाधितांची नोंद, मुंबई-ठाण्यात पहिली ते अकरावी शाळा बंद
वाचकांनो आपन “आत्मनिर्भर खबर डॉट कॉम” ला ट्वीटर, इंस्टाग्राम आणि फेसबुक पर फॉलो करत आहात ना? अजूनपर्यंत ज्वाइन केले नसेल तर आमच्या अपडेट्स साठी आत्ताच क्लिक करा (ट्वीटर- @aatmnirbharkha1), (इंस्टाग्राम- @aatmnirbharkhabar2020), (यू ट्यूब-@aatmnirbhar khabar )(फेसबुक- @aatmnirbharkhabar2020).