गुजरात के कच्छ में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि कच्छ के भचाउ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. गनीमत है कि भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.





















