Home राजकारण ओवैसी के काफिले पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई, अब...

ओवैसी के काफिले पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई, अब मिलेगी जेड सिक्योरिटी

544

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गुरुवार शाम AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें CRPF की जेड कैटेगरी सिक्योरिटी दी जाएगी। पिछली शाम हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर चार राउंड फायर किए। दो बुलेट लगने से ओवैसी की कार के निचले हिस्से में छेद हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।